Showing posts with label Paratha-Poori. Show all posts

ध्यान रखने योग्य बिन्दु  :- 
  • आटा गूंथते समय ध्यान रखें कि यह ज्यादा सख्त या ज्यादा नरम नही होना चाहिए.
  • पूरी अच्छी तैयार करने के लिए, आटे को मसल-मसल कर चिकना होने तक गूंथे.
  • पूरी को किनारे से बेलें तो अच्छी बेली जायेंगी. एक जैसी पूरी बेलें. पूरी कहीं से मोटी या कहीं से पतली बेली जाए तो अच्छे से नहीं फूलती.
  • पूरी तलने के लिए घी या तेल अच्छा गरम होना चाहिए.

पूरियां बनाने के लिए आवश्यक सामग्री - 

  • आटा - 2 कप (300 ग्राम)
  • नमक - ½ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • घी - तलने के लिए

How Can Make Puffed and Soft  Poori -

कैसे बनाये कुरकुरी और मुलायम पूरियां ?

विधि :-

एक बड़े प्याले में आटा निकाल लीजिए. आटे में नमक और 2 चम्मच घी डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए. अब थोड़ा थोडा़ पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिए. आटे को ढककर के 20-25 मिनिट के लिए रख दीजिए, आटा सैट होकर तैयार हो जाएगा. 
आटा सैट होकर तैयार है, हाथ पर थोडा़ सा घी लगाकर आटे को मसल-मसल कर चिकना कर लीजिए. आटे से छोटी-छोटी लोईयां तोड़कर तैयार कर लीजिए. अब एक लोई को हथेली पर रख कर गोल पेडे का आकार दीजिए. इसी तरह से सारी लोईयों से पेड़े तैयार कर लीजिए और इन्हें ढक कर रख दीजिए ताकि ये सूखे नहीं.
पूरी बनाने के लिए कढ़ाई में घी डालकर गरम कीजिये. अब एक लोई उठाइये और चकले बेलन को थोडा़ सा तेल लगाकर चिकना कीजिए. लोई को चकले पर पर रखिये और गोल एक समान पूरी बेलिये. पूरियां बीच में पतली न हों इसलिये इन्हें किनारे से बेलें तो अच्छी बेली जायेंगी.

घी गरम हो गया है, चैक कर लीजिये. इसे चैक करने के लिये घी में थोड़ा सा आटा तोड़कर डालिये, आटा सिककर ऊपर उठकर आना चाहिये, घी गरम है, पूरी तलने के लिये अच्छा गरम घी चाहिए. गरम घी में पूरी तलने के लिये डालिये, पूरी को कलछी से दबा कर फुलाइये और पलट-पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर, प्लेट पर निकाल रख लीजिये. सारी पूरी इसी तरह फ्राय कर तैयार कर लीजिये. इतने आटे में लगभग 20 पूरी बनकर के तैयार हो जाती हैं.
गरमा गरम पूरी को मटर पनीर, मटर आलू या अपनी मनपसंद सब्जी के साथ परोसिये और खाईये.

Ingredients for Butter Naan Recipe -

बटर नान बनानेे के लिए आवश्यक सामग्री - 

  • मैदा - 200 ग्राम ( 2 कप ) + 100 ग्राम मैदा परोथन के लिये
  • ताजा दही -  (1/2 कप)
  • खाने का सोडा - 1/4 छोटी चम्मच
  • चीनी - आधा छोटी चम्मच
  • नमक - 1/2 छोटी चम्मच ( स्वादानुसार )
  • तेल - 2 टेबिल स्पून
  • नान बनाने के लिये बटर या घी

How to make Butter Naan Recipe

बटर नान कैसे बनाये ? 

विधि - 

मैदा को किसी बर्तन में छान कर निकालिये.  मैदा के बीच में हाथ से थोडी जगह बना लीजिये.  इस बनी हुई जगह में दही, बेकिंग सोडा, नमक, चीनी और तेल डाल कर हाथ से मल कर सारी चीजों को अच्छी तरह मिला लीजिये, अब मिश्रण को मैदा में मिला लीजिये.
गुनगुना पानी की सहायता से मैदा को अच्छी तरह मल मल कर, चपाती के आटे जैसा नरम गूंथिये. आप स्वयं ही महसूस करेंगे कि मैदा का गूंथा हुआ आटा कितना हल्का और चिकना हो गया है. आटे को 2 -4 घंटे के लिये ढककर गरम जगह पर रख दीजिये, आटा फूल कर तैयार हो जाता है.



तंदूर चालू कीजिये.
मैदा से करीब 8- 10 बराबर के गोले बनाइये.  एक आटे का गोला लेकर परोथन लगाकर 8-10 ईच के व्यास में गोल बेलिये और उसके ऊपर बटर या घी चारों तरफ लगाइये.  बेले हुये नान को डबल अर्धगोलाकार आकार में मोड़ लीजिये. इस मोड़े हुये नान के ऊपर फिर से घी लगाइये, और फिर से डबल मोड़ लीजिये यह त्रिभुज के आकार को परोथन से लपेटिये और परांठे की तरह से तीनों तरफ पतला बेल कर तैयार कीजिये.
इस बेले गये नान को गरम तंदूर में सेकने के लिये रखिये, ब्राउन होने पर पलटिये  और दोनों तरफ ब्राउन होने तक सेक लीजिये. बटर नान तैयार है. बटर नान को प्लेट में निकाल कर घी लगायें, और नान कटर से 2 भागों में काट कर परोसें. ( इसी तरह सारे नान बना लें.) बटर नान तैयार हैं.
तवा पर नान बनाने के लिये: नान को बेलिये, बेले हुये नान के ऊपर की ओर थोड़ा सा 2 छोटी चम्मच पानी डाल कर, चारों ओर फैला दीजिये, नान को हाथ में उठाइये और पानी वाली सतह को तवे की ओर करते हुये नान को गरम तवे पर डालिये, नान के तवे पर सिकने पर नान के ऊपर बबल दिखाई देंगे, नान को तवे से उठाकर चिमटे से पकड़ कर गैस पर सीधे घुमाते हुये, ब्राउन चित्ती आने तक सेकिये या तवे के हैंडल को पकड़ कर, उलटा कीजिये, गैस की फ्लेम के एकदम ऊपर करके, तवे पर चिपके ही चिपके नान को ब्राउन चित्ती आने तक सेक कर, तवे से निकाल लीजिये. आप तवे पर नान बनाइये और बताइये कि नान कैसे बने.
गरमा गरम बटर नान दाल फ्राई, मलाई कोफ्ता, दाल मखानी, अरहर की दाल और शाही पनीर के साथ परोसिये और खाइये.
खूबा रोटी राजस्थान का व्यंजन है यह सामान्य रोटी से थोडी़ मोटी और कुरकुरी और बेहद स्वादिष्ट होती है. जब आपका मन कुछ नया और अलग खाने का हो तब इस रोटी को बनाइये


आवश्यक सामग्री

  • गेहूं का आटा - 1 कप (150 ग्राम)
  • नमक - 1/4 छोटी चम्मच
  • जीरा - 1/4 छोटी चम्मच
  • घी - 2 बडे़ चम्मच

विधि - Ingredients for Khoba Roti recipe

आटे को एक बडे़ प्याले में निकाल लीजिए, आटे में नमक, जीरा और 2 छोटे चम्मच घी डाल कर मिक्स कर लीजिए, और थोड़-थोडा़ पानी डालते हुए रोटी के आटे से थोडा़ सा सख्त आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिए. गूंथे आटे को 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये ताकि आटा सैट होकर तैयार हो जाए.
20 मिनिट के बाद हाथ पर थोड़ा सा घी लगाकर चिकना कीजिये और आटे को मसल कर चिकना कर लीजिये.  सारे आटे से गोल लोई बनाकर तैयार कर लीजिए.  लोई को चकले पर रखिये और आधा सेंटीमीटर से कम की मोटाई में मोटी रोटी बेलकर तैयार कर लीजिए.

रोटी सेकने के लिये तवा गरम करने के लिए रख दीजिए, तवे के हल्का गरम होने पर रोटी को इस पर डाल दीजिए और मीडियम आंच पर सिकने दीजिये, जब रोटी नीचे से हल्की सी सिक जाए तो रोटी को पलट दीजिये. रोटी की उपर सिकी हुई परत पर उंगली और अंगूठे की सहायता से रोटी पर गोचे बनाते जाइये और एक-एक राउंड को पूरा करते हुए बीच तक रोटी में अच्छी तरह से इसी तरह से गोचे बनाते हुये पूरा कर दीजिए. गैस की आंच को एकदम धीमा रहने दीजिए, रोटी नीचे की ओर से अच्छी चित्ती दार होने तक सेक लीजिये. अब रोटी को पलट दीजिए और गोचे की ओर से भी 2 मिनिट सिकने दीजिए.
अब रोटी को तवे से उठाइये और गैस की फ्लेम पर डायरेक्ट सेकये,  रोटी के दोनो ओर धीमी आग पर अच्छी ब्राउन चित्ती आने तक सेक कर तैयार कर लीजिये. रोटी को प्लेट में रख दीजिए और रोटी पर  1-2 छोटे चम्मच घी लगा लीजिए, घी रोटी के गड्ढों में भरते हुए डालें, घी रोटी में एब्जोर्ब हो जाता है और इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.
स्वादिष्ट खूबा रोटी बनकर के तैयार है इसे आप दाल के साथ या अपनी मनपसंद ग्रेवी वाली सब्जी, अचार व चटनी के साथ परोसिये और खाईये.
  • 1 सदस्य के लिये
  • समय - 10-12 मिनिट
Copyright © 2009-12 Dhanu Khatri - Indian Vegetarian Dishes Recipes.