Battlefield 3 multiplayer review
Lorem ipsum dolor sit amet, conscur adisng elit, sed do eiusmod tempor iniunt ut labore et dolore mana aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exetation ullco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo coequat. Duis aute irure dolor
A Bathing Ape 2011 Winter Collection
Lorem ipsum dolor sit amet, conscur adisng elit, sed do eiusmod tempor iniunt ut labore et dolore mana aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exetation ullco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo coequat. Duis aute irure dolor
Diablo 3 beta gameplay video
Lorem ipsum dolor sit amet, conscur adisng elit, sed do eiusmod tempor iniunt ut labore et dolore mana aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exetation ullco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo coequat. Duis aute irure dolor
Killer Elite movie review
Lorem ipsum dolor sit amet, conscur adisng elit, sed do eiusmod tempor iniunt ut labore et dolore mana aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exetation ullco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo coequat. Duis aute irure dolor
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kala Jamun Gulab Jamun
- खोया - 2 कप (400 ग्राम)
- पनीर - 125 ग्राम या आधा कप
- मैदा - ½ कप ऊपर तक भरा हुआ (75 ग्राम)
- चीनी - 1 किलो (4 कप ऊपर तक भरे)
- सूजी - 1 टेबल स्पून (10 ग्राम)
- काजू - 6-7 (1 टेबल स्पून) (बारीक कटे हुए)
- बादाम - 6-7 (1 टेबल स्पून) बारीक कटे हुए
- चिरौंजी - 1 टेबल स्पून
- इलायची - 4 (दरदरी कूटी हुई)
- फूड कलर - 1 पिंच
- बेकिंग पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- घी - काला जामुन तलने के लिए
विधि - how to make kala jamun
स्टफिंग के लिए चिरौंजी, बारीक कटे हुए काजू, बारीक कटे हुए बादाम, दरदरी कूटी हुई इलायची और 1 छोटी चम्मच चीनी डाल दीजिए. अब खोया-पनीर के मिश्रण से 2 चम्मच मिश्रण इस स्टफिंग में डालकर अच्छे से मिला दीजिए. इसमें थोडा़ सा फूड कलर डालकर सारी चीजों को अच्छे से मिलने तक मिला लीजिये.
चाशनी बनाए
एक बर्तन में 1 किलो चीनी और आधा लीटर पानी मिलाकर आग पर चाशनी बनने के लिये रखिये. चाशनी में जब उबाल आ जाय, चीनी पानी में घुल जाने तक पकाएं. चाशनी के घोल से लेकर 1-2 बूंद प्लेट में टपकायें. अंगूठे और अंगुली के बीच चिपका कर देख लीजिए, चाशनी उंगली और अंगूठे के बीच चिपकनी चाहिये, चाशनी बनकर तैयार है, गैस बंद कर दीजिए और चाशनी को उतार कर स्टैंण्ड पर रख दीजिए.
काला जामुन बनाकर तलिये
कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये. जामुन तलने से पहले टैस्ट कीजिये की कहीं काला जामुन फट तो नहीं रहा है.
मिश्रण से थोड़ा मिश्रण लेकर गोल कीजिये और उसे गोल बना कर तैयार कर लीजिए, तलने के लिये मीडियम गरम घी में डालिये, और घी को काला जाम के ऊपर उछालते हुये और काला जाम को घुमाते हुये, उसे अच्छा गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिये. अगर यह काला जामुन घी में बिखरता है तो मिश्रण में थोड़ी मैदा और मिला दीजिये ताकि यह काला जामुन तलते समय बिखरे नहीं. पहले एक काला जामुन तल कर मिश्रण चैक करना सही रहता है.
मिश्रण को छोटे छोटे भागों में बांट लीजिये, एक टुकड़ा उठाइये, हाथ पर रखिये और उसे थोड़ा चपटा कर लीजिये, थोड़ी सी स्टफिंग उसके ऊपर रखिये और मिश्रण को सारी ओर से उठाकर बन्द कर दीजिये, और दोंनों हथेलियों की सहायता से उसे अच्छा गोल कीजिये, प्लेट में रख दीजिये, इसी तरह 10-15 गोले बनाकर तैयार कर लीजिये. तैयार गोलों को कढ़ाई में डालें और तलें. गैस की फ्लेम धीमी रखें, घी मीडियम गरम हो, काला जामुन को तलते समय उस पर कलछी न लगायें बल्कि गरम गरम घी उस पर कलछी से डालें और हल्के ब्राउन होने तक इन्हें धीमी आंच पर तलें जब यह ब्राउन हो जाएं तब इन्हें डार्क ब्राउन करने के लिए आग तेज कर दीजिए और ऊपरी डार्क ब्राउन होने तक जामुन को थोड़ी देर और तल लीजिये. तले हुये काला जामुन कढ़ाई से निकाल कर चाशनी में डुबा दीजिये. इसी तरह सारे मावा के गोले बनाकर, तल कर चाशनी में डाल कर डुबा दीजिये.
तले हुये काला जामुन को चाशनी में 2-3 घंटे तक डूबे रहने दीजिए. काला जामुन मीठा रस सोखकर मीठे और स्वादिष्ट हो जायेंगें. तब इन्हें खाया जा सकता है पर इनका असली स्वाद दूसरे दिन आता है जब रस पूरी तरह से इनमें समा जाता है.
काला जामुन को बाहर रखकर 8- 10 दिन और फ्रिज में रखकर 15-20 दिन तक खाया जा सकता है.
सुझाव
- मावा और पनीर के मिश्रण को अच्छी तरह मसल मसल कर अच्छा नरम कर लीजिए. मिश्रण से गोला बनाकर देखिये, गोला में क्रेक्स नहीं आने चाहिये, अगर गोले में क्रेक आ रहे हों तो मिश्र्ण को और मलना चाहिये.
- काला जामुन तलने के लिए घी ज्यादा ही लें क्योंकि घी कम होने पर यह अच्छे चारों ओर एक जैसे नहीं सिकते, और फूलते भी नहीं हैं, पिचके से रह जाते हैं.
- काला जामुन तलने के लिये घी मीडियम गरम होना चाहिये, घी ज्यादा गरम होने पर काला जामुन जल जायेंगे और घी बहुत ही हल्का गरम होने पर वे घी में बिखर सकते हैं.
- 35-40 काला जामुन बनाने के लिये
- समय - 70 मिनिट
जरुरी सामग्री
Ingredients for Jalebi
- मैदा- 1 कप (125 ग्राम )
- उड़द दाल- 1/4 कप (50 ग्राम ) भीगी हुई
- चीनी- 2 कप (450 ग्राम )
- रेड फूड कलर- ½ पिंच से भी कम
- बेकिंग पाउडर - 1/3 छोटी चम्मच
- इलायची- 6-7
- नींबू - ½ या 1 छोटी चम्मच रस
- घी या रिफाइन्ड तेल- जलेबी तलने लिए
विधि -
उड़द दाल को धोकर 2 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दीजिए. 2 घंटे बाद दाल से अतिरिक्त पानी हटा कर दाल को मिक्सर जार में डालें, दाल को पीसने के लिये जितना पानी आवश्यक हो मिलायें और बारीक पीसकर पेस्ट तैयार कर लीजिए.
मैदा के घोल में पीसी हुई उड़ड की दाल डालकर अच्छी तरह मिला लीजिए. बैटर को बहुत ज्यादा पतला या ज्यादा गाढ़ा नहीं करना हैं, बैटर तैयार हैं., इतना बैटर बनाने में 3/4 कप पानी का उपयोग हुआ है. जलेबी बनाने के लिए बैटर तैयार है.
जलेबी के लिए चाशनी बनाकर तैयार कीजिये.
इलायची को छीलकर, बीजों का पाउडर बना लीजिए.
चाशनी बनाने के लिए एक बड़े बर्तन में चीनी और डेढ कप पानी डालकर पकने के लिये रख दीजिए, चीनी को तब तक पकाइए, जब तक वह पूरी तरह से पानी में घुल न जाए., हर 1-2 मिनिट में चलाते रहें. चीनी पानी में घुलने के बाद चाशनी को 4-5 मिनिट और पका लीजिए.
जलेबी बनाने के लिए कड़ाही में घी डालकर गरम कीजिए. जलेबी बनाने के लिए एक कोन लीजिए, (आप चाहें तो सॉस की बोतल में बैटर भर कर बना सकते हैं या फिर कोई पालिथिन में बैटर भरकर जलेबी बनाई जा सकती है).
कोन को ग्लास के ऊपर रखकर बैटर को कोन में भर लीजिए. कोन को नीचे से बिलकुल छोटा सा काट लीजिए. मीडियम हाई गरम तेल होने पर, कोन को थोड़ा- थोड़ा दबाते हुए इसकी की धार को हाथ से -गोल गोल चलाते हुये कढ़ाई में डालिये, और जलेबी का आकार दीजिये, जितनी जलेबी कढ़ाई में आ जाय उतनी जलेबी कढ़ाई में डाल दीजिए.




