Showing posts with label Snacks Recipes. Show all posts


तवा पिजा बनाने के लिएआवश्यक सामग्री -  

Ingredients for Tawa Pizza Recipe 


पिज्जा का आटा लगाने के लिये

  • मैदा - 2 कप
  • ओलिव ओइल - 2 टेबल स्पून
  • नमक - आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
  • चीनी - 1 छोटी चम्मच
  • इन्सटैंट ड्राई एक्टिव  यीस्ट (Instant Yeast) - 1 छोटी चम्मच, लेवल करके
पिज्जा के ऊपर टापिंग करने के लिये: -
  • शिमला मिर्च - 1
  • बेबी कार्न -  3
  • पिज्जा सास - आधा कप
  • मोजेरीला चीज - आधा कप
  • इटेलियन मिक्स हर्ब्स -आधा छोटी चम्मच

तवा पिजा बनाने की विधि - How to make Pizza on Tawa

मैदा को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये, ड्राई इन्सटेन्ट यीस्ट, ओलिब ओइल, नमक और चीनी डालकर मिलाइये. सारी चीजों को अच्छी तरह मिलाइये, और गुनगुने पानी की सहायता से चपाती जैसा आटा गूथिये, आटा लगाने के बाद, आटे को 5-7 मिनिट तक मसल मसल कर एकदम चिकना होने तक गूंथिये.
आटे को गूंथ कर, किसी प्याले में तेल लगाकर, 2 घंटे के लिये ढककर गरम जगह पर रख दीजिये, इतनी देर में आटा फूल कर दुगना हो जाता है.  आटा पिज्जा बनाने के लिये तैयार है.
पिज्जा के लिये टापिंग तैयार कर लीजिये:
शिमला मिर्च को काट कर बीज हटा दीजिये और लम्बाई में पतला पतला काट लीजिये. बेबी कार्न को गोल आधा सेमी. के टुकड़े काट लीजिये, और सब्जियों को तवे पर डालकर 2 मिनिट चमचे से चलाते हुये हल्की सी नरम कर लीजिये.
पिज्जा के लिये आधा आटा तोड़कर ले लीजिये और गोल लोई बनाइये, लोई को सूखे मैदा की सहायता से 10-12 इंच के व्यास में 1/2 सेमी. मोटा पिज्जा बेल कर तैयार कीजिये.
गैस पर तवा या पैन रखकर हल्का गरम कीजिये, पैन यदि नानस्टिक नहीं है, तब पैन के ऊपर थोड़ा सा तेल लगाकर पिज्जा सेकने के लिये डालिये, और ढककर 2 मिनिट या पिज्जा के नीचे की ओर से हल्का ब्राउन होने तक सेक लीजिये. आग धीमी ही रखिये.


पिज्जा को पलटिये, गैस एकदम धीमी कर दीजिये और पिज्जा के ऊपर टापिंग कीजिये. सबसे पहले पिज्जा के ऊपर सास की पतली सी लेयर लगाइये, और अब शिमला मिर्च और बेबी कार्न थोड़ी थोड़ी दूर पर लगा दीजिये. सब्जियों के ऊपर मोजेरिला चीज डाल दीजिये.
पिज्जा को ढककर 5-6 मिनिट तक धीमी गैस पर सिकने दीजिये,चीज के मेल्ट होने और नीचे की ओर से पिज्जा बेस के ब्राउन होने तक सेक लीजिये. पिज्जा को हर 2 मिनिट में चैक करते रहिये. 
बहुत ही अच्छा पिज्जा बनकर तैयार है, पिज्जा के ऊपर हर्ब्स डाल दीजिये और काटिये. गरमा गरम पिज्जा सर्व कीजिये और खाइये.
सुझाव :
  • पिज्जा की टापिंग के लिये अपने पसन्द के अनुसार, कार्न, ओलिव, टमाटर, पनीर, टोफू या ओनियन ले सकते हैं. आटे में डालने के लिये कोई भी कुकिंग ओइल लिया जा सकता है.
  • यदि आप इन्स्टैंट यीस्ट (Instant Yeast) की जगह ड्राय यीस्ट (Dry Yeast)  ले रहे हैं तो इसे चीनी और दूध के गुनगुने घोल में पांच मिनट डालकर एक्टिव कर लें

गोलगप्पे के साथ पीने वाला पानी कई स्वाद में अनेक प्रकार के बनाये जाते हैं, हम यहां बहुत ज्यादा पसन्द किये जाने वाले 3 प्रकार के गोल गप्पे के पानी बना रहे हैं, जो बहुत ही लाजबाव है.
अनेक प्रकार के गोलगप्पे के पानी के लिये हमें बेसिक मसाला तैयार करना होता है, पहला आम की खटाई का पल्प और दूसरा हरे धनिये के साथ कुछ और मसाले डालकर पीसकर बनाया गया पेस्ट, इन्हैं बनाने के बाद जिस स्वाद में गोलगप्पे का पानी बनाना हो वह स्वाद और नमक मिलाकर अनेक प्रकार के गोलगप्पे के पानी बना सकते हैं.

जरुरी सामग्री :-

आम की सूखी खटाई - 50 ग्राम (भीगो कर ली हुई)
हरा धनिया - 100 ग्राम
हरी मिर्च - 6-8
काली मिर्च - ½ छोटी चम्मच
अदरक - 1.5 छोटी चम्मच (पेस्ट)
सूखा पुदीना पाउडर - 2 छोटी चम्मच या एक छोटा बन्च ताजा पोदीना की पत्ती
विधि - आम की खटाई का पल्प बनायें:
आम की खटाई को साफ पानी से धोकर 3 घंटे के लिए पानी में भीगो कर रख दीजिए, इससे यह नरम हो जाती है. खटाई को मिक्सर जार में डाल कर बारीक पेस्ट बना लीजिए. पेस्ट को छान लीजिए. छानने के बाद छलनी के ऊपर जो खटाई के रेशे रह जायेंगे वो हटा दीजिये और पल्प को प्याले में रख लीजिये.
हरे धनियां और मसालों का पेस्ट बनाने के लिये:

हरे धनिया को साफ करके इसकी डंडियां हटा कर साफ पानी से धो लीजिए और छलनी में रख कर सारा पानी निकल जाने दीजिये, धनिये को मोटा मोटा काटकर, मिक्सर जार में डाल दीजिए, साथ ही हरी मिर्च, काली मिर्च, अदरक का पेस्ट या डेड़ इंच अदरक का टूकडा बड़े टुकड़े में काटकर ले सकते हैं, पुदीना पाउडर और थोडा़ सा पानी डालकर बारीक पेस्ट बना कर प्याले में निकाल लीजिए.
बेसिक मसाले तैयार हो गये हैं

1. गोलगप्पा तीखा खट्टा पानी - Spicy Golgappa masala Pani

खटाई का पेस्ट - 4 छोटी चम्मच
धनिया मसाला पेस्ट - 3 - 4 छोटी चम्मच
काला नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
नमक - ½ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
भूना जीरा पाउडर - 1 छोटी चम्मच
विधि -
स्पाइसी (तीखा) खट्टा पानी बनाने के एक बडा़ प्याला लीजिए इसमें आम की खटाई का पेस्ट और हरा धनिया मसाला पेस्ट डाल दीजिए, अब इसमें 1 लीटर पानी डाल दीजिए और मिला दीजिए. अब काला नमक, सादा सफेद नमक और भूना जीरा पाउडर डाल कर सारे मसालों को अच्छे तरह मिलने तक मिला लीजिए. स्वादिष्ट स्पाइसी खट्टा पानी बनकर तैयार है.

2. खट्टामिट्ठा गोलगप्पा पानी - sweet and sour fuchka Water :-

आम की खटाई का पेस्ट - 4 छोटी चम्मच
धनिया मसाला पेस्ट - 2 -3 छोटी चम्मच
भूना जीरा पाउडर - 1 छोटी चम्मच
काला नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
नमक - ½ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
चीनी - ½ कप (100 ग्राम)
सौंफ पाउडर - 1 छोटी चम्मच
छोटी इलाइची पाउडर - ½ छोटी चम्मच
विधि -
मीठा पानी बनाने के एक अन्य बडा़ प्याला लीजिए इसमें आम की खटाई का पेस्ट और हरा धनिया मसाला पेस्ट डाल दीजिए, अब इसमें भूना जीरा पाउडर, काला नमक, सादा सफेद नमक, चीनी, सौंफ पाउडर, इलायची पाउडर और 1 लीटर पानी डाल कर सारे मसालों को अच्छी तरह मिलने तक, चीनी के पानी में घुल जाने तक मिलाए. स्वादिष्ट मीठा पानी बनकर तैयार है.

3. नींबू हींग वाला पानी
Lemon Asafoetida mix Panipuri Pani :-

नींबू - 2
हींग - 1 पिंच से थोडी़ ज्यादा
धनिया मसाला पेस्ट - 2-3 छोटी चम्मच
काला नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
भूना जीरा पाउडर - 1 छोटी चम्मच
नमक - ½ छोटी चम्मच से कम या स्वादानुसार
विधि
नींबू का हींग वाला पानी बनाने के लिए नींबू का रस प्याले में निकाल लीजिए, नींबू के रस में हींग डाल कर अचछी तरह मिला दीजिए. अब इसमें धनिया मसाला पेस्ट, काला नमक, भूना जीरा पाउडर, सादा नमक डालकर मसालों को अच्छी तरह मिला दीजिए. अब इस मसाले में 1 लीटर पानी डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिए. स्वादिष्ट नींबू हींग वाला पानी बनकर तैयार है.

गोल गप्पों के लिए तीन तरह के पानी बनकर तैयार हैं अब इन पानी में आप थोडी़-थोडी़ बूंदी डाल कर इन्हें सजा सकते हैं इससे पानी दिखने में भी अच्छा लगता है और इसका स्वाद भी बढ़ जाता है.
सुझाव : पानी को अलग कलर का दिखाने के लिये तीखे पानी में ग्रीन फूड कलर और मीठे पानी में रैड या ओरेन्ज फूड कलर डाल सकते हैं.

सुझाव:
सूखी आम की खटाई की जगह अमचूर पाउडर को भिगो कर, हल्का सा उबाल कर खट्टा पल्प तैयार किया जा सकता है.  इमली के पल्प से भी बिलकुल इसी तरह गोलगप्पे के लिये पानी बनाया जा सकता है.

प्रत्येक 1 लीटर पानी बनाने के लिये
समय - 35 मिनिट

अच्छे स्वास्थ के लिए जरूरी है अच्छा खाना और अच्छे खाने के लिए भी कुछ जरूरी है, वो है खाना रुचिकर हो। कई बार आप ये सोच कर परेशान हो जाती हैं कि आज क्या बनाऊं? क्योंकि घर के सदस्य आम रेसिपी से कभी बोर भी हो जाते हैं। यहां कुछ ऐसी रेसिपीज हैं, जो पौष्टिक सब्जियों को रुचिकर बना देंगी-

पनीर के दही-बड़े बनाने की रेसिपी





पनीर के दही-बड़े बनाने के लिए 
आवश्यक सामग्री :-

Ingredients for Dahi Wada :- 


 पनीर -  500 ग्राम
दही - एक किलो 
चावल - 100 ग्राम 
सरसों का तेल
खाने का सोडा - चुटकी भर 
नमक व मिर्च -  स्वादानुसार
दही-बड़ा मसाला - स्वादानुसार
गर्म मसाला -  स्वादानुसार
राई, जीरा - बघार के लिए
शक्कर - एक चम्मच।

चटनी के लिए:- 
हरा धनिया - सजावट के लिए
लहसुन -   5-6 कली
पके टमाटर -  दो 
हरी मिर्च  -  दो 
नमक  -  स्वादानुसार
बड़ी इलायची - 2-3 

How Can Make Dahi Wada :-

पनीर के दही-बड़े कैसे बनाये ?

विधि:- 
चावल को साफ कर एक घंटा भिगो दें। पनीर को कददूकस करें। चावलों में थोड़ा सा नमक व खाने का सोड़ा मिलाकर फेंट लें। दस मिनट फूलने के लिए छोड़ दीजिए। दही को फेंटिए। इसमें स्वादानुसार नमक व लाल मिर्च डालिए। दही बड़ा मसाला, गर्म मसाला व चीनी मिला दीजिए। घी गर्म कीजिए। इसमें राई व जीरा डालकर दही में बघार दीजिए। हल्के सुनहरे होने पर दही में डालिए। एक घण्टे ऐसे ही रहने दें। चटनी के लिए सारी सामग्री को बारीक पीस लें। अब दही-बड़ों की चटनी डालकर खाइए। 

सामग्री - Ingredients for Aloo Kachori

आटा लगाने के लिए
  • मैदा - 2 कप (250 ग्राम)
  • तेल - ¼ कप ( 60 ग्राम)
  • नमक - ½ छोटी चम्मच से थोडा़ सा ज्यादा या स्वादानुसार
  • तेल - तलने के लिए
स्टफिंग के लिए
आलू - 4-5 (250 - 300 ग्राम) उबले हुए
  • हरा धनिया -2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
  • अदरक - ½ इंच टुकडा़ कद्दूकस किया हुआ
  • लाल मिर्च पाउडर - ¼ - 1/2 छोटी चम्मच
  • गरम मसाला - ¼ छोटी चम्मच
  • जीरा पाउडर - ½ छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • अमचूर पाउडर - ½ छोटी चम्मच
  • नमक - 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार

कैसे बनाये आलू की कचोरी
विधि - How to make Aloo ki Kachori

मैदा को किसी बड़े प्याले में निकाल लीजिए, इसमें नमक और तेल डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये, और थोड़ा थोड़ा पानी डालकर नरम चपाती के आटे जैसा आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिये, आटे को ज्यादा मसल कर चिकना मत कीजिये, आटे को सिर्फ बाइन्ड कर लीजिये, आटे को ढककर 20 मिनिट के लिये रख दीजिये, आटा फूल कर सैट हो जायेगा. जब तक आटा सैट होता है तब तक कचौरी के लिए स्टफिंग बनाकर तैयार कर लीजिये.
उबले हुए आलू को छीलकर ले लीजिए. पैन गरम कीजिये, पैन में 2 छोटे चम्मच तेल डाल दीजिये, तेल गरम होने पर बारीक कटी हुई हरी मिर्च डाल दीजिए साथ ही कद्दूकस किया हुआ अदरक डालकर मसाले को थोडा़ सा भून लीजिए. धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और छिले हुए आलू को हाथों से बारीक तोड़ कर मसाले में डाल दीजिए. लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर, गरम मसला पाउडर, नमक और बारीक कटा हुआ हरा धनियां डाल कर सभी चीजों को अच्छे से मिलाते हुए 2-3 मिनिट धीमी आंच पर भून लीजिए. स्टफिंग बनकर तैयार है, गैस बंद कर दीजिए और स्टपिंग को प्याले में निकाल लीजिये ताकि वह जल्दी से ठंडी हो जाय.
आटा सैट हो कर तैयार होने के बाद आटे से छोटे नीबू के आकार की लोईयां तोड़कर तैयार कर लीजिए. अब एक लोई उठाएं इसे गोल कर लीजिये और हाथ पर रखकर उसे उंगलियों की सहायता से बड़ा कर, टोकरी जैसा बना लीजिये. आटे की इस टोकरी में 2 छोटे चम्मच स्टफिंग डाल दीजिये और आटे को चारों ओर से उठाकर स्टफिंग को अच्छी तरह बन्द कर दीजिये, सारी कचौरियां इसी तरह भरकर तैयार कर लीजिये.
कचौरियां तलने के लिये कढ़ाई में तेल डालकर गर्म कीजिये. भरी हुई कचौरी को हाथ से या बेलन से हल्का दबाव देते हुये मोटी कचौरी बेल कर तैयार कर लीजिये, और कचौरी बेल कर मीडियम गरम तेल में डाल दीजिये, जितनी कचौरी एक बार में कढ़ाई में आ जाय उतनी कचौरी कढ़ाई में डाल दीजिये. कचौरियां जब फूल कर तैरने लगे और नीचे की ओर से थोड़ी सिक जाय तब उन्हें पलट दीजिये, कचौरियों को पलट पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिये, गैस मीडियम और धीमी रखिये, तब ही कचौरियां खस्ता बनेंगी. गोल्डन ब्राउन कचौरियों को प्लेट में लगे नैपकिन पर निकाल कर रख लीजिये. सारी कचौरियां इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये.
आलू की खस्ता कचौरियां तैयार है, कचौरियों को हरे धनिये की चटनी या मीठी चटनी या टमोटो सॉस के साथ परोसिये,
सुझाव
  • कचौरियों के लिये आटा नरम लगायें. कचौरियों को भरते समय स्टफिंग को अच्छी तरह आटे से बन्द कीजिये.
  • कचौरियों को बेलते समय हल्के दबाव से बेले कचौरियां फटनी नहीं चाहिये.
  • कचौरियों को तलते समय धीमी या मीडियम गैस पर तलें. कचौरियां एकदम खस्ता और बहुत अच्छी बनकर तैयार होंगी.
  • 12 -15 कचौरियां बनाने के लिये
  • समय - 50 मिनिट
सामग्री जिसकी आवश्यकता है - Ingredients for namkeen roasted poha namkeen
पोहा - 3 कप (200 ग्राम)
मूंगफली के दाने - 1 कप (150 ग्राम)
सूखा नारियल - 60-70 ग्राम पतले टुकड़े कटे हुये
तेल - 2-3 टेबल स्पून
हरी मिर्च - 2 ( बारीक कटी हुई)
हल्दी पाउडर - ½ छोटी चम्मच
नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
करी पत्ता - 10-12
चीनी पाउडर - 2 छोटी चम्मच
किशमिश - 2 टेबल स्पून
पोहा कैसे बनाये - How to make namkeen roasted poha
सबसे पहले पोहा रोस्ट कर लीजिए. पोहा कढाई में डाल दीजिए और लगातार चलाते हुये, हल्का सा कलर चेंज होने तक और हल्के से क्रिस्प होने तक भून लीजिये. पोहा 4-5 मिनिट में भून कर तैयार हो जाता है. पोहा रोस्ट करके प्याले में निकाल लीजिए.
कढाई में 2-3 टेबल स्पून तेल डालकर हल्का सा गरम कीजिए. तेल गरम होने पर मूंगफली के दाने डाल कर लगातार चलाते हुए मूंगफली के दानों को हल्का कलर बदलने और क्रिस्पी होने तक भून लीजिये और दानों को भी प्याले में निकाल लीजिए.
नारियल को तेल में डालकर हल्का सा कलर चेन्ज होने तक भून लीजिए, और इसे भी प्याले में निकाल लीजिए.
कढाइ में बचे हुए तेल में बारीक कटी हुई हरी मिर्च और करी पत्ता डाल कर भून लीजिए. हल्दी पाउडर और किशमिश डालकर हल्का सा भून लीजिए और अब इस मसाले में रोस्ट करके रखा हुआ पोहा, नारियल, मूंगफली के दाने, नमक और चीनी पाउडर डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिलाते हुये, धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए 2 मिनिट भून लीजिए. रोस्टेड पोहा नमकीन बनकर तैयार है, गैस बंद कर दीजिए.
तैयार पोहा नमकीन को प्याले में निकाल लीजिए. पोहा नमकीन को एकदम ठंडी होने के बाद किसी भी एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और 2-3 महिने तक जब भी मन चाहे, खाइये.
नमकीन - 450 ग्राम
समय - 20 मिनिट
Copyright © 2009-12 Dhanu Khatri - Indian Vegetarian Dishes Recipes.