Showing posts with label pizza. Show all posts


तवा पिजा बनाने के लिएआवश्यक सामग्री -  

Ingredients for Tawa Pizza Recipe 


पिज्जा का आटा लगाने के लिये

  • मैदा - 2 कप
  • ओलिव ओइल - 2 टेबल स्पून
  • नमक - आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
  • चीनी - 1 छोटी चम्मच
  • इन्सटैंट ड्राई एक्टिव  यीस्ट (Instant Yeast) - 1 छोटी चम्मच, लेवल करके
पिज्जा के ऊपर टापिंग करने के लिये: -
  • शिमला मिर्च - 1
  • बेबी कार्न -  3
  • पिज्जा सास - आधा कप
  • मोजेरीला चीज - आधा कप
  • इटेलियन मिक्स हर्ब्स -आधा छोटी चम्मच

तवा पिजा बनाने की विधि - How to make Pizza on Tawa

मैदा को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये, ड्राई इन्सटेन्ट यीस्ट, ओलिब ओइल, नमक और चीनी डालकर मिलाइये. सारी चीजों को अच्छी तरह मिलाइये, और गुनगुने पानी की सहायता से चपाती जैसा आटा गूथिये, आटा लगाने के बाद, आटे को 5-7 मिनिट तक मसल मसल कर एकदम चिकना होने तक गूंथिये.
आटे को गूंथ कर, किसी प्याले में तेल लगाकर, 2 घंटे के लिये ढककर गरम जगह पर रख दीजिये, इतनी देर में आटा फूल कर दुगना हो जाता है.  आटा पिज्जा बनाने के लिये तैयार है.
पिज्जा के लिये टापिंग तैयार कर लीजिये:
शिमला मिर्च को काट कर बीज हटा दीजिये और लम्बाई में पतला पतला काट लीजिये. बेबी कार्न को गोल आधा सेमी. के टुकड़े काट लीजिये, और सब्जियों को तवे पर डालकर 2 मिनिट चमचे से चलाते हुये हल्की सी नरम कर लीजिये.
पिज्जा के लिये आधा आटा तोड़कर ले लीजिये और गोल लोई बनाइये, लोई को सूखे मैदा की सहायता से 10-12 इंच के व्यास में 1/2 सेमी. मोटा पिज्जा बेल कर तैयार कीजिये.
गैस पर तवा या पैन रखकर हल्का गरम कीजिये, पैन यदि नानस्टिक नहीं है, तब पैन के ऊपर थोड़ा सा तेल लगाकर पिज्जा सेकने के लिये डालिये, और ढककर 2 मिनिट या पिज्जा के नीचे की ओर से हल्का ब्राउन होने तक सेक लीजिये. आग धीमी ही रखिये.


पिज्जा को पलटिये, गैस एकदम धीमी कर दीजिये और पिज्जा के ऊपर टापिंग कीजिये. सबसे पहले पिज्जा के ऊपर सास की पतली सी लेयर लगाइये, और अब शिमला मिर्च और बेबी कार्न थोड़ी थोड़ी दूर पर लगा दीजिये. सब्जियों के ऊपर मोजेरिला चीज डाल दीजिये.
पिज्जा को ढककर 5-6 मिनिट तक धीमी गैस पर सिकने दीजिये,चीज के मेल्ट होने और नीचे की ओर से पिज्जा बेस के ब्राउन होने तक सेक लीजिये. पिज्जा को हर 2 मिनिट में चैक करते रहिये. 
बहुत ही अच्छा पिज्जा बनकर तैयार है, पिज्जा के ऊपर हर्ब्स डाल दीजिये और काटिये. गरमा गरम पिज्जा सर्व कीजिये और खाइये.
सुझाव :
  • पिज्जा की टापिंग के लिये अपने पसन्द के अनुसार, कार्न, ओलिव, टमाटर, पनीर, टोफू या ओनियन ले सकते हैं. आटे में डालने के लिये कोई भी कुकिंग ओइल लिया जा सकता है.
  • यदि आप इन्स्टैंट यीस्ट (Instant Yeast) की जगह ड्राय यीस्ट (Dry Yeast)  ले रहे हैं तो इसे चीनी और दूध के गुनगुने घोल में पांच मिनट डालकर एक्टिव कर लें

Tandoori Paneer Pizza Recipe
तंदूरी पिज़ा रेसिपी के लिए आवश्यक सामग्री :-

पिज़्ज़ा बेस – 2 (Pizza base)
चीज़ – 1 कप (कद्दूकस किया हुआ) (Cheese)
टोमेटो केचप – 4 Table spoon (Tomato ketchup)
मक्खन – T spoon (Butter)
टोमेटो चिल्ली सॉस – 2 Table spoon (Tomato chilli sauce)
तंदूरी पनीर टॉपिंग के लिए
शिमला मिर्च – 1/2 कप (क्यूब्स) (Capsicum)
पनीर – 1 कप (क्यूब्स)
टमाटर – 1/2 कप (क्यूब्स) (Tomato)
क्रीम – Table spoon (Cream)
प्याज़ – 1/2 कप (कटा हुआ) (Onion)
तेल – T spoon (Oil)
मक्खन – 2 T spoon (Butter)
दही – 1/2 cup (Curd)
कसूरी मेथी – 1/2 T spoon (Ksaoori methi)
लाल मिर्च पाउडर – T spoon (Red chilli powder)
गरम मसाला पाउडर – T spoon (Garam masala powder)
अदरक लहुसन पेस्ट – 2 T spoon (Ginger garlic paste)
नमक – स्वादानुसार (Salt)

How to Make Tandoori Paneer Pizza Recipe –
तंदूरी पिज़ा कैसे बनाये ?
विधि :-

★ अब एक बाउल में दही, नमक, अदरक लहुसन का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, कसूरी मेथी, गरम मसाला पाउडर, क्रीम डालकर मिलाये. अब उसमे पनीर, शिमला मिर्च, टमाटर डाल कर मिला कर 30 मिनट तक साइड में रख दीजिये.

★ अब पेन में मक्खन डाल कर गरम कीजिये. अब उसमे प्याज़ डाल कर 1 मिनट तक पकाये. उसके बाद पनीर मिश्रण डाल कर 2 मिनट तक पका गैस बन्दकर लीजिये. अब एक छोटे बाउल में जला हुआ खोयला डालकर पनीर मिश्रण बीच में रख कर उसके ऊपर तेल डाल कर 5 मिनट तक ढककर रखे. (खोयला की भाप से पीसेस में तंदूरी टेस्ट आयेगा) उसके बाद ढक्कन हटा कर खोयला का बाउल निकाल लीजिये.

★ अब इस पनीर मिश्रण दो भागो में कीजिये.

★ अब एक ट्रे लेकर उसमे मक्खन लगाये, और उसमे एक पिज़्ज़ा बेस रखकर २ चम्मच टोमेटो केचप लगाये, उसके बाद 1 चम्मच टोमेटो चिल्ली सॉस लगाकर उसके बाद 1 भाग का पनीर मिश्रण से सजाये. अब उसके ऊपर कद्दूकस किया हुआ 1/2 कप चीज़ डाले.

★ अब 200 डि. से पर गरम किया हुआ ओवन में पिज़्ज़ा बेस रख 10 – 15 मिनट तक बेक कीजिये. इसी तरह दूसरा पिज़्ज़ा भी तैयार कर लीजिये. गरमा गरम तंदूरी पनीर पिज़्ज़ा तैयार.

सुझाव :-
* अलग अलग ओवन में अलग अलग समय लगता है।
*इसे टोमेटो सॉस के साथ भी परोस सकते है।

Copyright © 2009-12 Dhanu Khatri - Indian Vegetarian Dishes Recipes.