पिज़ा बेस बनाने के लिए आवश्यक सामग्री - Pizza Base Ingredients

मैदा - 2 कप
सूजी - 2 टेबल स्पून
तेल - 1 टेबल स्पून
नमक - 1/2 छोटी चम्मच
चीनी - 1 छोटी चम्मच
यीस्ट - 1 छोटी चम्मच

How to make Pizza Base
पिज़ा बेस कैसे बनाये ?
विधि :-

मैदा को किसी बर्तन में निकाल लीजिये, इसमें सूजी, नमक, चीनी, तेल और ड्राई इन्सटेन्ट यीस्ट डालकर मिलाइये. सारी चीजों को अच्छी तरह मिलाइये, और गुनगुने पानी की सहायता से चपाती के जैसा नरम आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिए.

आटा लगाने के बाद, हाथ पर तेल लगाकर आटे को 5-6 मिनिट तक मसल-मसल कर एकदम चिकना होने तक गूंथिये. आटा पिज्जा बेस बनाने के लिये तैयार है.

अब इस आटे को दो भागों में बांट लीजिए. एक भाग उठाइये, आटे को गोल कीजिये और बिलकुल थोडा़ सा सूखा मैदा बोर्ड पर डालिये और आटे को बोर्ड पर रखकर, बेलन से ½ सेमी. की मोटाई में गोल बेलकर तैयार कर लीजिए.

एक बडा़ सा ढक्कन ले लीजिए उसके किनारों पर सूखा मैदा लगा कर उसे पिज्जा बेस पर रख कर दबाव देते हुए गोल आकार में काट लीजिए. पिज्जा बेस तैयार कर लीजिए, अब फोर्क की मदद से थोडी़-थोडी़ दूरी पर पिज्जा बेस पर छेद कर लीजिए.

अब बेकिंग ट्रे लीजिए, इस पर बटर पेपर रख दीजिए और इसे तेल से चिकना कीजिए. पिज्जा बेस को बटर पेपर पर रख दीजिए, इसी तरह से दूसरा पिज्जा बेस भी तैयार कर लीजिए और उसे भी ट्रे पर रखे बटर पेपर पर रख दीजिए.

तैयार पिज्जा बेस को डेढ से दो घंटे के लिए कपडे़ से ढककर के रख दीजिए ताकि ये फूलकर सैट हो जाएं. इसके बाद इन्हें बेक कीजिए.

ओवन को 200 डिग्री सेंटिग्रेट पर प्रीहीट कर लीजिए. पिज्जा बेस ट्रे को ओवन में रखिये, ओवन को 200 डि. से. पर 5 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये, और पिज्जा बेस को बेक होने दीजिये, 5 मिनिट के बाद पिज्जा को चैक कर लीजिये, अगर पिज्जा बेस अभी पका नहीं हो, तब पिज्जा बेस को ओर 2 मिनिट के लिये बेक करने के लिये रख दिजिये. 7 मिनिट में पिज्जा बेस बनकर तैयार हो जाता है.

पिज्जा बेस को ठंडा होने के बाद फ्रिज में रखकर के एक सप्ताह तक उपयोग किया जा सकता है.


Tandoori Paneer Pizza Recipe
तंदूरी पिज़ा रेसिपी के लिए आवश्यक सामग्री :-

पिज़्ज़ा बेस – 2 (Pizza base)
चीज़ – 1 कप (कद्दूकस किया हुआ) (Cheese)
टोमेटो केचप – 4 Table spoon (Tomato ketchup)
मक्खन – T spoon (Butter)
टोमेटो चिल्ली सॉस – 2 Table spoon (Tomato chilli sauce)
तंदूरी पनीर टॉपिंग के लिए
शिमला मिर्च – 1/2 कप (क्यूब्स) (Capsicum)
पनीर – 1 कप (क्यूब्स)
टमाटर – 1/2 कप (क्यूब्स) (Tomato)
क्रीम – Table spoon (Cream)
प्याज़ – 1/2 कप (कटा हुआ) (Onion)
तेल – T spoon (Oil)
मक्खन – 2 T spoon (Butter)
दही – 1/2 cup (Curd)
कसूरी मेथी – 1/2 T spoon (Ksaoori methi)
लाल मिर्च पाउडर – T spoon (Red chilli powder)
गरम मसाला पाउडर – T spoon (Garam masala powder)
अदरक लहुसन पेस्ट – 2 T spoon (Ginger garlic paste)
नमक – स्वादानुसार (Salt)

How to Make Tandoori Paneer Pizza Recipe –
तंदूरी पिज़ा कैसे बनाये ?
विधि :-

★ अब एक बाउल में दही, नमक, अदरक लहुसन का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, कसूरी मेथी, गरम मसाला पाउडर, क्रीम डालकर मिलाये. अब उसमे पनीर, शिमला मिर्च, टमाटर डाल कर मिला कर 30 मिनट तक साइड में रख दीजिये.

★ अब पेन में मक्खन डाल कर गरम कीजिये. अब उसमे प्याज़ डाल कर 1 मिनट तक पकाये. उसके बाद पनीर मिश्रण डाल कर 2 मिनट तक पका गैस बन्दकर लीजिये. अब एक छोटे बाउल में जला हुआ खोयला डालकर पनीर मिश्रण बीच में रख कर उसके ऊपर तेल डाल कर 5 मिनट तक ढककर रखे. (खोयला की भाप से पीसेस में तंदूरी टेस्ट आयेगा) उसके बाद ढक्कन हटा कर खोयला का बाउल निकाल लीजिये.

★ अब इस पनीर मिश्रण दो भागो में कीजिये.

★ अब एक ट्रे लेकर उसमे मक्खन लगाये, और उसमे एक पिज़्ज़ा बेस रखकर २ चम्मच टोमेटो केचप लगाये, उसके बाद 1 चम्मच टोमेटो चिल्ली सॉस लगाकर उसके बाद 1 भाग का पनीर मिश्रण से सजाये. अब उसके ऊपर कद्दूकस किया हुआ 1/2 कप चीज़ डाले.

★ अब 200 डि. से पर गरम किया हुआ ओवन में पिज़्ज़ा बेस रख 10 – 15 मिनट तक बेक कीजिये. इसी तरह दूसरा पिज़्ज़ा भी तैयार कर लीजिये. गरमा गरम तंदूरी पनीर पिज़्ज़ा तैयार.

सुझाव :-
* अलग अलग ओवन में अलग अलग समय लगता है।
*इसे टोमेटो सॉस के साथ भी परोस सकते है।

सामग्री
Ingredients for Matar Paneer :-

पनीर – 2 कप (पीसस) (Paneer)
हरा मटर – 1 1/2 कप (Green peas)
जीरा – 1 T spoon (Cumin seeds)
दालचीनी – 1/2 इंच का टुकड़ा (Cinnamon)
इलायची – 2 (Cardamom)
टमाटर – 4 – 5 (Tomato)
प्याज़ – 1 (Onion)
काजू – 1/4 cup (Cashew)
हरी मिर्च – 2 – 3 (Green chilli)
अदरक – 1 इंच का टुकड़ा (Ginger)
लहुसन – 8 (Garlic)
हल्दी – 1/4 T spoon (Turmeric powder)
लाल मिर्च पाउडर – 2 T spoon (Red chilli powder)
धनिया पाउडर – 1 1/2 T spoon (Coriander powder)
गरम मसाला पाउडर – 1 T spoon (Garam masala powder)
तेल – अवयस्कता अनुसार (Oil)
नमक – स्वादानुसार (Salt)

How to Make Matar Paneer – विधि

★ मटर को उबाल कर रख लीजिये.
★ प्याज़, हरी मिर्च, टमाटर, अदरक को बड़े टुकड़ो में काट लीजिये.
★ अब टमाटर और काजू को मिक्सी से बारीक़ पीस लीजिये. उसके बाद प्याज़, हरी मिर्च, अदरक, लहुसन को मिक्सी से बारीक़ पीस लीजिये.
★ अब कड़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये. अब उसमे जीरा, दालचीनी, इलायची डाल कर भून लीजिये. उसके बाद पीस हुआ प्याज़ मिश्रण डालकर पकाये. अब प्याज़ पेस्ट से तेल ऊपर आने लगे तब पीस हुआ टमाटर मिश्रण डालकर धीमी आंच पर 3 – 4 मिनट तक पकाये. उसके बाद नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, ग्राम मसाला पाउडर, धनिया पाउडर डालकर अछि तरह मिला लीजिये. अब 1/2 कप पानी और मटर डालकर 2 मिनट तक पकाये. उसके बाद पनीर पीसस डालकर 3 – 4 मिनट तक पका कर गैस बन्द कर लीजिये. गरमा गरम मटर पनीर करी तैयार.

Ingredients for Spicy Diamond Cuts
आवश्यक सामग्री :-

मैदा – 1 कप (Maida)
लाल मिर्च पाउडर – 2 T spoon (Red chilli powder)
अजवाइन – 1/4 T spoon (Ajwain)
बेकिंग सोडा – 1 pinch (Baking soda)
जीरा – 1/2 T spoon (Cumin seeds)
तेल – अवयस्कता अनुसार (Oil)
नमक – स्वादानुसार (Salt)

How to Make Spicy Diamond Cuts – चटपटे डायमंड कट्स  बनाने की विधि

★ अब एक बाउल में मैदा, नमक, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन, बेकिंग सोडा, जीरा डालकर मिलाये. उसके बाद थोड़ा थोड़ा पानी मिलाकर आटे को गूथ लीजिये. अब गुथे हुए आटे को ढककर 20 – 30 मिनट तक साइड रख लीजिये.
★ अब गुथे आटे से बड़े बड़े लोई बना लीजिये. अब एक आटे का लोई लेकर बड़ा चपाती की तरह भेल लीजिये. अब चाकू से डायमंड शेप में काट लीजिये. अब कटे हुए पीसस को प्लेट में डाल लीजिये. एक ऊपर एक मत डालिये.
★ अब कड़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये. अब उसमे थोड़ा थोड़ा करके पीसस डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये.

सुझाव -

अब स्पाइसी डायमंड कट तैयार है।आप गेहू के आटे से भी बना सकते है। इसे चटनी, सॉस & दही के साथ खा सकते है।
इसे स्नैक्स के रूप में स्टोर करके भी रख सकते है।

सैंडविच बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
Ingredients for Curd Sandwich

ब्रेड स्लाइसेस – 6 (Bread slices)
हंग कर्ड – 1 कप (Hung curd)
गाजर – 1 (Carrot)
शिमला मिर्च – 1 (छोटा) (Capsicum)
टमाटर – 1 (Tomato)
हरी मिर्च – 1 (Green chilli)
अदरक – T spoon (बारीक़ कटा हुआ) (Ginger)
धनिया पत्ता – 1 Table spoon (बारीक़ कटा हुआ) (Coriander leaves)
काली मिर्च पाउडर – 1/4 T spoon (Black pepper powder)
चाट मसाला – 1 pinch (Chat masala)
नमक – स्वादानुसार (Salt)


How to Make Curd Sandwich Recipe – कैसे बनाये कर्ड सैंडविच विधि

★ गाजर, शिमला मिर्च, टमाटर,हरी मिर्च को बारीक़ काट लीजिये.
★ अब एक बाउल में हंग कर्ड, बारीक़ कटा हुआ गाजर, शिमला मिर्च, टमाटर, नमक, हरी मिर्च, धनिया पत्ता, अदरक,काली मिर्च पाउडर, चाट मसाला डाल कर अछि तरह मिला लीजिये.
★ अब ब्रेड स्लाइसेस को लेकर एक स्लाइसेस कर्ड मिश्रण थोड़ा डालकर चारो और फैलाइये और उसके ऊपर दूसरे ब्रेड स्लाइसेस रख कर हल्का दबाये. इसी तरह सारे बना तैयार कर लीजिये.
★ अब तवा पर मक्खन डालकर गरम कीजिये. अब ब्रेड स्लाइसेस को रख दोनों और हल्का ब्राउन होने तक सेक लीजिये. उसके बाद त्रिकोण आकार काट लीजिये. कर्ड सैंडविच तैयार.

सुझाव -

अब सैंडविच तैयार है इसे आप इमली की चटनी, टोमेटो सॉस,धनिया चटनी और पुदीना की चटनी के साथ आनंद लेकर खा सकते है। जल्दी बनाने वाले नास्ते के आइटम ने ये बहुत ही फेमस है। बच्चो के टिफिन के लिए भी बहुत ही बेहतरीन है।

 

 

जरुरी सामग्री - Ingredients for Atta Besan Ladu

  • बेसन - ¾ कप (100 ग्राम)
  • गेहूं का आटा - ¾ कप (100 ग्राम)
  • बूरा - 1.5 कप (225 ग्राम)
  • घी - 1 कप (200 ग्राम)
  • खरबूजे के बीज - 2 टेबल स्पून
  • गोंद - 1 टेबल स्पून
  • काजू – 8 से 10
  • बादाम – 8 से 10
  • इलायची – 6 से 7

कैसे बनाये - How to make Atta besan Ladoo

बेसन और आटे के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले इन दोनों सामग्री को भून लीजिए. इसके लिए, पैन में घी डाल कर अच्छे से पिघला लीजिए, घी के पिघल जाने पर इसमें बेसन और गेहूं का आटा डाल दीजिए. इन्हें लगातार चलाते हुए अच्छा गोल्डन ब्राउन होने तक हल्की मध्यम आंच पर भून लीजिए.
जब मिश्रण से घी अलग होने लगे और यह अच्छा गोल्डन ब्राउन दिखने लगे, मिश्रण भुनकर तैयार है, तब गैस बंद कर दीजिए. मिश्रण को थोड़ी देर और चलाते रहिए ताकि यह तले पर लग न जाएं क्योंकि कड़ाई गरम है. मिश्रण को प्याले में निकाल लीजिए जिससे यह जल्दी ठंडा हो सके.
काजू और बादाम को बारीक-बारीक छोटे टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिए. इलाइची को छीलकर के इसके दानों का पाउडर बना लीजिए.
पैन में गोंद भून लीजिए. इसके लिए, पैन में बचा हुआ घी डालकर गरम कीजिए. घी के हल्का गरम होने पर इसमें गोंद डाल दीजिए और एकदम धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए गोंद को भून लीजिए. जैसे ही गोंद फूल कर हल्की ब्राउन होने लगे वैसे ही इसे प्लेट में निकाल लीजिए.



पैन में बचे हुए घी में कटे हुए काजू और बादाम डाल दीजिए और हल्का सा भून लीजिए. मेवों को भुन जाने के बाद गोंद वाली प्लेट में ही निकाल लीजिए. इसके बाद पैन में खरबूजे के बीच डाल दीजिए और इनके रंग में हल्का सा बदलाव आने तक और फूलने तक भून लीजिए. खरबूजे के बीज भूनते समय एक थाली पैन के ऊपर रख लीजिए ताकि बीज छिटक कर बाहर न गिरें. बीजों के अच्छे से भुन जाने पर गैस बंद कर दीजिए और इन्हें भी उसी प्लेट में निकाल लीजिए.
इन सभी चीजों को भुने हुए आटे-बेसन के मिश्रण में डालकर मिला लीजिए. सभी सामग्री के अच्छे से मिलने तक मिक्स करते रहिए. मिश्रण के हल्का ठंडा हो जाने पर इसमें बूरा और इलाइची पाउडर डालकर अच्छे से मिला लीजिए.. बूरा मिलाते वक्त मिश्रण न ज्यादा गरम होना चाहिए और न ही ज्यादा ठंडा. सभी सामग्री को अच्छे से मिक्स होने तक मिलाते रहिए. सारी चीजों के एकसार हो जाने पर लड्डू बनाने के लिए मिश्रण तैयार है.
मिश्रण से थोड़ा-थोड़ा मिश्रण हाथ से उठाइये और दोंनो हाथों से दबा-दबा कर गोल लड्डू बना कर तैयार कर लीजिये, अगर लड्डू बांधने में सूखे लग रहे हों, तो थोड़ा और घी पिघला कर मिश्रण में मिला सकते है. एक-एक लड्डू बनाकर प्लेट में रखते जाइये और सारे लड्डू इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिए.
बेसन और आटे के स्वादिष्ट लड्डू तैयार है, लड्डू के अच्छे से ठंडा हो जाने पर इनको एअर टाइट डिब्बे में भर कर रख लीजिये और 4 से 5 माह तक चाव से खाइए.



सुझाव
  • लड्डू बनाने के लिए मोटे बेसन का इस्तेमाल कीजिए, इससे लड्डू अच्छे बनते हैं.
  • गोंद को बिल्कुल धीमी आंच पर फूलने तक तलिए, तेज आंच पर फ्राय होने पर ये अंदर से कच्चे रह जाते है और खाने में मुंह में चिपकते भी है
  • आप मेवों की मात्रा अपने स्वादानुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं.
  • अधिक गरम आटे में कभी भी बूरा नही मिलाना चाहिए क्योंकि यह पिघल जाता है.
  • 16 लड्डू बनाने के लिए पर्याप्त
        काला जामुन सबसे ज्यादा पसन्द की जाने वाली मिठाई में से एक है, इसे काला जाम भी कहते हैं, काला जामुन और गुलाब जामुन एक ही तरह से बनाये जाते हैं, लेकिन काला जामुन की बाहरी परत हल्की सख्त और गहरे रंग की होती है. यह बाहर से सख्त और अंदर से ड्रायफ्रूट्स और रसभरे होते है.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kala Jamun Gulab Jamun

  • खोया - 2 कप (400 ग्राम)
  • पनीर - 125 ग्राम या आधा कप
  • मैदा - ½ कप ऊपर तक भरा हुआ (75 ग्राम)
  • चीनी - 1 किलो (4 कप ऊपर तक भरे)
  • सूजी - 1 टेबल स्पून (10 ग्राम)
  • काजू - 6-7 (1 टेबल स्पून) (बारीक कटे हुए)
  • बादाम - 6-7 (1 टेबल स्पून) बारीक कटे हुए
  • चिरौंजी - 1 टेबल स्पून
  • इलायची - 4 (दरदरी कूटी हुई)
  • फूड कलर - 1 पिंच
  • बेकिंग पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
  • घी - काला जामुन तलने के लिए

विधि - how to make kala jamun

पनीर को प्लेट में निकाल कर क्रम्बल कर लीजिए, इसमें सूजी और बेकिंग पाउडर डालकर मसल-मसल कर अच्छे से मैश कीजिए. पनीर सोफ्ट हो जाने पर इसमें खोया और मैदा डालकर मिला दीजिए और हथेली की मदद से इसे अच्छे से मसलते हुए नरम कीजिए. मिश्रण के अच्छा नरम होने पर गोले बनाने के लिए मिश्रण तैयार है.
                                           स्टफिंग बनाएं
स्टफिंग के लिए चिरौंजी, बारीक कटे हुए काजू, बारीक कटे हुए बादाम, दरदरी कूटी हुई इलायची और 1 छोटी चम्मच चीनी डाल दीजिए. अब खोया-पनीर के मिश्रण से 2 चम्मच मिश्रण इस स्टफिंग में डालकर अच्छे से मिला दीजिए. इसमें थोडा़ सा फूड कलर डालकर सारी चीजों को अच्छे से मिलने तक मिला लीजिये.



                                                    चाशनी बनाए
एक बर्तन में 1 किलो चीनी और आधा लीटर पानी मिलाकर आग पर चाशनी बनने के लिये रखिये. चाशनी में जब उबाल आ जाय, चीनी पानी में घुल जाने तक पकाएं. चाशनी के घोल से लेकर 1-2 बूंद प्लेट में टपकायें. अंगूठे और अंगुली के बीच चिपका कर देख लीजिए, चाशनी उंगली और अंगूठे के बीच चिपकनी चाहिये, चाशनी बनकर तैयार है, गैस बंद कर दीजिए और चाशनी को उतार कर स्टैंण्ड पर रख दीजिए.
काला जामुन बनाकर तलिये
कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये. जामुन तलने से पहले टैस्ट कीजिये की कहीं काला जामुन फट तो नहीं रहा है.
मिश्रण से थोड़ा मिश्रण लेकर गोल कीजिये और उसे गोल बना कर तैयार कर लीजिए, तलने के लिये मीडियम गरम घी में डालिये, और घी को काला जाम के ऊपर उछालते हुये और काला जाम को घुमाते हुये, उसे अच्छा गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिये.  अगर यह काला जामुन घी में बिखरता है तो मिश्रण में थोड़ी मैदा और मिला दीजिये ताकि यह काला जामुन तलते समय बिखरे नहीं. पहले एक काला जामुन तल कर मिश्रण चैक करना सही रहता है.




मिश्रण को छोटे छोटे भागों में बांट लीजिये, एक टुकड़ा उठाइये, हाथ पर रखिये और उसे थोड़ा चपटा कर लीजिये, थोड़ी सी स्टफिंग उसके ऊपर रखिये और मिश्रण को सारी ओर से उठाकर बन्द कर दीजिये, और दोंनों हथेलियों की सहायता से उसे अच्छा गोल कीजिये, प्लेट में रख दीजिये, इसी तरह 10-15 गोले बनाकर तैयार कर लीजिये. तैयार गोलों को कढ़ाई में डालें और तलें. गैस की फ्लेम धीमी रखें, घी मीडियम गरम हो, काला जामुन को तलते समय उस पर कलछी न लगायें बल्कि गरम गरम घी उस पर कलछी से डालें और हल्के ब्राउन होने तक इन्हें धीमी आंच पर तलें जब यह ब्राउन हो जाएं तब इन्हें डार्क ब्राउन करने के लिए आग तेज कर दीजिए और ऊपरी डार्क ब्राउन होने तक जामुन को थोड़ी देर और तल लीजिये. तले हुये काला जामुन कढ़ाई से निकाल कर चाशनी में डुबा दीजिये. इसी तरह सारे मावा के गोले बनाकर, तल कर चाशनी में डाल कर डुबा दीजिये.
तले हुये काला जामुन को चाशनी में 2-3 घंटे तक डूबे रहने दीजिए. काला जामुन मीठा रस सोखकर मीठे और स्वादिष्ट हो जायेंगें. तब इन्हें खाया जा सकता है पर इनका असली स्वाद दूसरे दिन आता है जब रस पूरी तरह से इनमें समा जाता है.
काला जामुन को बाहर रखकर 8- 10 दिन और फ्रिज में  रखकर 15-20 दिन तक खाया जा सकता है.

सुझाव
  • मावा और पनीर के मिश्रण को अच्छी तरह मसल मसल कर अच्छा नरम कर लीजिए. मिश्रण से गोला बनाकर देखिये, गोला में क्रेक्स नहीं आने चाहिये, अगर गोले में क्रेक आ रहे हों तो मिश्र्ण को और मलना चाहिये.
  • काला जामुन तलने के लिए घी ज्यादा ही लें क्योंकि घी कम होने पर यह अच्छे चारों ओर एक जैसे नहीं सिकते, और फूलते भी नहीं हैं, पिचके से रह जाते हैं.
  • काला जामुन तलने के लिये घी मीडियम गरम होना चाहिये, घी ज्यादा गरम होने पर काला जामुन जल जायेंगे और घी बहुत ही हल्का गरम होने पर वे घी में बिखर सकते हैं.
  • 35-40 काला जामुन बनाने के लिये
  • समय - 70 मिनिट

खूबा रोटी राजस्थान का व्यंजन है यह सामान्य रोटी से थोडी़ मोटी और कुरकुरी और बेहद स्वादिष्ट होती है. जब आपका मन कुछ नया और अलग खाने का हो तब इस रोटी को बनाइये


आवश्यक सामग्री

  • गेहूं का आटा - 1 कप (150 ग्राम)
  • नमक - 1/4 छोटी चम्मच
  • जीरा - 1/4 छोटी चम्मच
  • घी - 2 बडे़ चम्मच

विधि - Ingredients for Khoba Roti recipe

आटे को एक बडे़ प्याले में निकाल लीजिए, आटे में नमक, जीरा और 2 छोटे चम्मच घी डाल कर मिक्स कर लीजिए, और थोड़-थोडा़ पानी डालते हुए रोटी के आटे से थोडा़ सा सख्त आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिए. गूंथे आटे को 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये ताकि आटा सैट होकर तैयार हो जाए.
20 मिनिट के बाद हाथ पर थोड़ा सा घी लगाकर चिकना कीजिये और आटे को मसल कर चिकना कर लीजिये.  सारे आटे से गोल लोई बनाकर तैयार कर लीजिए.  लोई को चकले पर रखिये और आधा सेंटीमीटर से कम की मोटाई में मोटी रोटी बेलकर तैयार कर लीजिए.

रोटी सेकने के लिये तवा गरम करने के लिए रख दीजिए, तवे के हल्का गरम होने पर रोटी को इस पर डाल दीजिए और मीडियम आंच पर सिकने दीजिये, जब रोटी नीचे से हल्की सी सिक जाए तो रोटी को पलट दीजिये. रोटी की उपर सिकी हुई परत पर उंगली और अंगूठे की सहायता से रोटी पर गोचे बनाते जाइये और एक-एक राउंड को पूरा करते हुए बीच तक रोटी में अच्छी तरह से इसी तरह से गोचे बनाते हुये पूरा कर दीजिए. गैस की आंच को एकदम धीमा रहने दीजिए, रोटी नीचे की ओर से अच्छी चित्ती दार होने तक सेक लीजिये. अब रोटी को पलट दीजिए और गोचे की ओर से भी 2 मिनिट सिकने दीजिए.
अब रोटी को तवे से उठाइये और गैस की फ्लेम पर डायरेक्ट सेकये,  रोटी के दोनो ओर धीमी आग पर अच्छी ब्राउन चित्ती आने तक सेक कर तैयार कर लीजिये. रोटी को प्लेट में रख दीजिए और रोटी पर  1-2 छोटे चम्मच घी लगा लीजिए, घी रोटी के गड्ढों में भरते हुए डालें, घी रोटी में एब्जोर्ब हो जाता है और इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.
स्वादिष्ट खूबा रोटी बनकर के तैयार है इसे आप दाल के साथ या अपनी मनपसंद ग्रेवी वाली सब्जी, अचार व चटनी के साथ परोसिये और खाईये.
  • 1 सदस्य के लिये
  • समय - 10-12 मिनिट



बासमती चावल में भुने हुये पनीर के टुकड़े, नर्म मुलायम मटर के दाने और देशी मसालों की महक. पनीर चावल या पनीर पुलाव को आप कभी भी या किसी खास अवसर पर भी बना सकते हैं

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Paneer Mutter Pulao

  • बासमती चावल - 1 कप (200 ग्राम)
  • पनीर - 200 ग्राम
  • मटर के दाने - ½ कप
  • घी - 2-3 बडे़ चम्मच
  • हरा धनिया - 2-3 बडे़ चम्मच (बारीक कटा हुआ)
  • अदरक पेस्ट - 1 छोटा चम्मच
  • नमक - 1 छोटी चम्मच से थोडा़ ज्यादा या स्वादानुसार
  • जीरा - ½ छोटी चम्मच
  • बड़ी इलायची - 2
  • दालचीनी - ½ इंच
  • लौंग - 3-4
  • काली मिर्च - 8-10
  • नींबू - 1

विधि - How to make Cottage Cheese Pulao

चावलों को धोकर, आधे घंटे के लिए भिगोने के लिए रख दीजिए. चावलों को माइक्रोवेव में, कुकर में या एसे ही किसी बर्तन में पका कर तैयार कर लीजिए.
पनीर को ½ इंच के चौकोर टुकड़ों में काट लीजिए. पैन में घी डाल कर गरम कीजिये, घी के हल्का गरम होने पर पनीर के टुकड़े पैन में सिकने के लिये लगा दीजिये और दोनों ओर पलट-पलट कर हल्के ब्राउन होने तक सेक कर निकाल लीजिये. लौंग, काली मिर्च, इलाइची के दानों और दाल चीनी को कूटकर दरदरा कर लीजिये.
पैन में बचे घी में जीरा और कुटा हुआ मसाला डाल दीजिए और हल्का सा भून लीजिए, अब अदरक का पेस्ट डालकर थोड़ा सा भूनिये. मटर के दाने डाल दीजिए, सभी चिजों को 1 मिनिट के लिए चमचे से चलाते हुये भून लीजिए और उसके बाद 1-2 मिनिट के लिए ढककर इसे पका लीजिए.

भुने हुये मटर, मसाले में उबले हुए चावल, तले हुए पनीर के टुकडे़ और नमक डाल कर इसे अच्छे से मिक्स कर दीजिए, नींबू का रस भी डाल दीजिए और फिर से एक बार मिला लीजिए, गैस को बंद कर दीजिए और पुलाव को किसी प्लेट में निकाल लीजिए, हरे धनिये की पत्तियों से गार्निश कर दौजिए पनीर पुलाव बनकर तैयार है.
गरमा गरम पनीर पुलाव को, दही, चटनी या अचार के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव :
  • पनीर पुलाव में नींबू का रस डालना पसंद नहीं हो तो मत डालें.
  • 2-3 लोंगों के लिये
  • समय - 40 मिनिट

 

बिना अण्‍डे का केक बनाने के लिए आवश्यक सामग्री - 

Ingredients for Eggless Cake Recipe-

  • मैदा - 200 ग्राम ( 1.5  कप)
  • मक्खन या घी - 80 ग्राम (आधा कप से कम)
  • कन्डेंस्ड मिल्क - 1 कप (200 ग्राम)
  • दूध -   1 कप (200 ग्राम)
  • काजू - 50 ग्राम ( एक चौथाई कप, एक काजू 4-5 टुकड़ों में काटा हुआ)
  • किशमिश - 40- 50  ( डंठल तोड़ कर साफ कर लीजिये)
  • चीनी -  100 ग्राम ( आधा कप पिसी हुई)
  • बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • बेकिंग सोडा - 3/4 छोटी चम्मच

विधि - How to make Eggless Cake

मैदा, बेकिंग पाउडर और खाना सोडा मिलाइये और 2 बार छान लीजिये.  मक्कन को पिघला लीजिये. चीनी पीसकर पाउडर कर लीजिये.
मक्खन और चीनी मिलाइये, 2-3 मिनिट तक अच्छी तरह फैटिये.  मिश्रण में कन्डेंस्ड मिल्क मिला कर अच्छी तरह फैट कर मिला लीजिये.  मैदा बेकिंग पाउडर मिक्स को थोड़ा थोड़ा करके डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये (गुठ्लियां नहीं रहनी चाहिये).  दूध को थोड़ा थोड़ा डालिये और मिश्रण को पर्याप्त पतला कर लीजिये.  मिश्रण बेसन के पकोड़े के घोल जैसा पतला हो.  2 मिनिट तक फैटिये और काजू, किशमिश डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये.
केक बनाने वाले बर्तन में घी लगाकर चिकना कर लिजिये और थोड़ा सा मैदा डालकर चारों ओर फैलाइये, मैदा की पतली परत बर्तन के चारों ओर आ जायेगी, ताकि आपका केक बर्तन से आसानी से निकल आयेगा. केक के लिये तैयार किया हुआ मिश्रण इस बर्तन में डालिये.
ओवन को 180 डिग्री सेन्टीग्रेड  पर गरम कीजिये. केक के बर्तन को ओवन में रखिये और 25 मिनिट के लिये इस तापमान पर केक को बेक करने के लिये सैट कर दीजिये. 30 मिनट बाद  तापमान घटा कर 160 डि. से. कीजिये और 20 मिनिट तक केक बेक करने के लिये रखिये.  केक को निकाल कर चैक कीजिये.  केक में चाकू की नोक  गढ़ाईये और देखिये कि वह चिपकती है या नही, यदि केक चाकू की नोक से चिपक रहा है तब उसे 10 मिनिट और बेक कीजिये और चैक करके ओवन बन्द कर दीजिये केक बन चुका है.

बिना अंडे का केक (Eggless Sponge Cake) तैयार है.  केक को ठंडा होने पर चाकू को केक के चारों तरफ चला कर बर्तन से अलग कीजिये और प्लेट में निकालिये.    केक को मन चाहे आकार में काटिये और परोसिये.
इसी तरह हम अलग अलग मेवे डाल कर, आप अलग अलग तरह के स्वाद का केक जैसे अखरोट केक, बादाम केक, चिरोंजी केक, नारियल केक इत्यादि केक बना सकते हैं
Copyright © 2009-12 Dhanu Khatri - Indian Vegetarian Dishes Recipes.